Lucknow Super Giants (LSG) Full Squad IPL 2022 : लखनऊ के खिलाड़ियों की अब तक की पूरी लिस्ट

चलिए दोस्तो आज हम बात करने वाले हैं IPL 2022 के 15वें सीजन में अपना पहला IPL मैच खेलने जा रही हैं लखनऊ की टीम।

सबसे पहले बात करे तो लखनऊ जो IPL मैच में खेलने वाले 10 टीमों में से एक लखनऊ भी शामिल हैं। जिसके टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। दोस्तों यह नाम IPL के फैंस द्वारा रखा गया नाम है जिसके मालिक संजीव गोयनका है।

विस्तार

साथियों यह टीम पहली बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यह टीम IPL मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने लोकेश राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया था। इसके बाद यह टीम अवेश खान, क्विंटन डिकॉक और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ियों को खरीद चुकी है।

लखनऊ की टीम पहली बार IPL ऑक्शन में शामिल हुई थी। इसका असर ऑक्शन के दौरान देखने को मिला। लखनऊ की टीम के पास सबसे कम 21 खिलाड़ी हैं और उनका पर्स भी खाली है।

इस टीम के मालिक संजीव गोयनका पहले भी IPL में टीम खरीद चुके हैं। इस ऑक्शन में उनकी टीम काफी मजबूत है, लेकिन उनके पास खिलाड़ियों की कमी पड़ सकती है। खासकर टीम में कोरोना के मामले आने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।

इस टीम में कुल खिलाड़ी 21 है जिसमें से 7 खिलाड़ी विदेशी हैं।

बात करे तो इस टीम को मेंटॉर गौतम गंभीर की अगुवाई में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बेहद ही संतुलित टीम खरीदी। आवेश खान को सबसे ज्यादा 10 करोड़ में खरीदा। भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) नई टीम है कि IPL 2022 ऑक्शन में साबित कर दिया है कि उसके पास अनुभव की कोई कमी नहीं।

इस टीम ने जिस तरह के खिलाड़ी खरीदे हैं इससे उसकी प्लेइंग इलेवन हमेशा बेहद संतुलित नजर आने वाली है। टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में है और मार्क स्टोयनिस और रवि बिश्नोई को लखनऊ ने ड्राफ्ट में शामिल किया था।

बात करे तो इस टीम में कौन कौन खिलाड़ी को कितने कितने में खरीदा गया है। आइए जानते है।

कुल खिलाड़ी- 21
विदेशी खिलाड़ी- 7
पर्स में बची राशि- 0

लखनऊ की टीम में शामिल खिलाड़ी 

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
लोकेश राहुल ड्रॉफ्ट 17 करोड़ विकेटकीपर
मार्कस स्टोइनिस ड्रॉफ्ट 9.20 करोड़ ऑलराउंडर
रवि बिश्नोई ड्रॉफ्ट 4 करोड़ स्पिन गेंदबाज
क्विंटन डिकॉक 2 करोड़ 6.75 करोड़ विकेटकीपर
जेसन होल्डर 1.5 करोड़ 8.75 करोड़ ऑलराउंडर
दीपक हुड्डा 75 लाख 5.75 करोड़ ऑलराउंडर
क्रुणाल पांड्या 2 करोड़ 8.25 करोड़ ऑलराउंडर
आवेश खान 20 लाख 10 करोड़ तेज गेंदबाज
अंकित राजपूत 20 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
मार्क वुड 2 करोड़ 7.50 करोड़ तेज गेंदबाज
कृष्णप्पा गौतम 50 लाख 90 लाख ऑलराउंडर
दुष्मंत चमीरा 50 लाख 2 करोड़ तेज गेंदबाज
शाहबाज नदीम 50 लाख 50 लाख स्पिन गेंदबाज
मनन वोहरा 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
मोहसिन खान 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
अयूष बदोनी 20 लाख 20  लाख ऑलराउंडर
काइल मेयर्स 50 लाख 50 लाख बल्लेबाज
कर्ण शर्मा 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
एविन लुईस 2 करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज
मयंक यादव 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज

लखनऊ की संभावित टीम

  1. लोकेश राहुल
  2. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)
  3. मनन वोहरा
  4. दीपक हुड्डा
  5. मार्कस स्टोइनिस
  6. क्रुणाल पांड्या
  7. जेसन होल्डर
  8. आवेश खान
  9. रवि बिश्नोई
  10. मार्क वुड
  11. शाबाज नदीम

दोस्तो आपको यह बता दें कि IPL की सबसे महंगी टीम है लखनऊ। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम है। RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदा था। इससे पहले मुंबई IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी। जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। लखनऊ के अलावा अहमदाबाद IPL की दूसरी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। अहमदाबाद को CVC कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदा था।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *