IPL 2022 के सभी 10 टीमो के मालिको की सूचि (IPL Team Ke Malik List)

नमस्कार दोस्तों जैसे कि मैंने आपको पहले ही बता दिया है कि IPL मैच 2022 का कब से शुरू होने वाला है। इसी दौरान मैं आपको कुछ और भी जानकारी देने के लिए इस इस लेख को प्रस्तुत करने जा रहा हूं जिसमें हम सबको यह पता चलेगा कि IPL 2022 में 10 टीमें खेलने जा रही है।

लेकिन क्या आप लोगों को यह पता है कि किस टीम के मालिक कौन है। अगर नहीं पता है तो आप लोगों को इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कराई जाएगी।

दोस्तों जैसे कि आप लोगों जानते हैं कि IPL यानी “इंडियन प्रीमियम लीग” यह लीग दुनियां के सबसे बड़े लीग में से एक है और क्रिकेट की तो सबसे बड़ी लीग हैं। जैसे की आप लोगों को तो पता है कि IPL की शुरुआत 2008 में ललित मोदी और BCC के द्वारा की गई थी।

जैसे कि आपको पता ही होगा की IPL मैच के पहले सीजन के विजेता थे राजस्थान रॉयल्स। आपको यह बता दें कि IPL मैच में अब तक कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिनमें से 5 टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। और साथ ही साथ आपको यह भी पता होगा की IPL 2022 में 2 नई टीम हिस्सा ले रही है जो अपना पहला सीजन खेलने जा रही है।

जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस है। और बात करे IPl मैच के टीमों के मालिकों के बारे में तो ज्यादा तर नीता अंबानी, प्रीति जिंटा और शारुखखान के अलावा किसी और को नहीं जानते हैं।

तो आज आप लोगों को TATA IPL 2022 के सभी मालिकों के बारे में बताएंगे। तो दोस्तों अगर आप चाहते हैं IPL 2022 के मैच के सभी टीमों के मालिकों के बारे में जानने के लिए तो पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़े। चलिए आगे जानते हैं की

IPL 2022 में खेले जाने वाले सभी टीमों के मालिक कौन कौन है?

[table id=76 /]

(1) चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपरकिंग्स के ओनर चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड नाम की एक कम्पनी है जिसके ओनर शीप इंडिया सीमेंट कंपनी के पास है। IPL 2008 के पहले साल से ही चेन्नई सुपरकिंग्स मालिक बनी हुई है और इस समय कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर N Shrinivasan हैं। N Shrinivasan इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसल और BCCI के पूर्व President भी रह चुके हैं और इसीलिए चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का मैनेजमेंट काम Shrinivasan ही संभालते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स चेन्नई तमिलनाडू को Represent करती हैं और इनका Home Ground एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम है।

(2) मुंबई इंडियन्स

मुंबई इंडियन्स टीम की ओनर शीप 2008 से ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है। जब 2008 में IPL की टीम और फ्रेंचाइजी बनाई जा रही थी तो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुंबई फ्रेंचाइजी को लगभग 821 करोड़ में खरीदा था और इसी रकम के साथ मुंबई इंडियन्स IPL की सबसे महंगी बिकने वाली टीम बन गई थी। मुंबई इंडियन्स की मैनेजमेंट और जरूरी कामें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी साथ ही साथ उनके बेटे आकाश अंबानी ही संभालते हैं। मुंबई इंडियन्स मुंबई महाराष्ट्र को Represent करता है और इनका Home Ground वानखेड़े स्टेडियम है।

(3) कोलकता नाइट राइडर्स

कोलकता नाइट राइडर्स की ओनर शीप एक नहीं बल्कि दो भारतीय कंपनियों के पास है। KKR की पहली ओनर शीप कंपनी रेड चिल्लीस इंटरटेनमेंट के पास है पर यह कंपनी KKR के 55% हिस्से की मालिक है। KKR की दूसरी कंपनी मेहता ग्रुप ऑफ कंपनी के पास है जो की इस कंपनी के 45% हिस्से के मालिक हैं। मेहता ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन जै मेहता हैं जो की बालीबुड अभिनेत्री जूही चावला के पति भी हैं। कोलकता नाइट राइडर्स कोलकता वेस्टबंगाल को Represent करता है और इनका Home Ground ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम है।

(4) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दोस्तों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की ओनर शीप यूनाइटेड स्प्रिट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है। जिसके CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद कृपालु जी हैं। साल 2008 में 11.6 यानी की 119 मिलियन डॉलर लगभग 819 करोड़ में खरीदा गया था। मुंबई इंडियन्स IPL टीम के बाद IPL की दूसरी महंगी टीम हैं और उस समय यूनाइटेड स्प्रिट्स प्राइवेट लिमिटेड टीम के ओनर विजय माल्या थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैनलुरु कर्नाटक को Represent करती हैं और इनका Home Ground एम चन्ना श्वामी क्रिकेट स्टेडियम है।

(5) लखनऊ सुपर जायंट्स

दोस्तों आपको तो पता ही होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2022 का पहला सीजन खेलने जा रही है बात करे तो इस टीम के ओनर शीप RPSG Group के पास है। जिन्होंने इससे पहले भी IPL में हिस्सा लिया था। जो की 2016 और 2017 में था। उस टीम का नाम राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स था जिसके लिए 2016 के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और 2017 के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ थे। और इस साल के टीम की कप्तानी टीम इंडिया के उभरते हुए एक मल्टी टैलेंटेड खिलाड़ी K L Rahul के पास है और इनके कोच अफ्रीका के इंडिफ्लावर हैं। ये टीम लखनऊ उत्तर प्रदेश को Represent कर रही है और इनका Home Ground, BRS ABB येकाना स्टेडियम है। लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए RPSG Group ने 7090 करोड़ के भारी भरकम पैसों से अपना अधिकार जमाया है।

(6) गुजरात टाइटंस

जैसे कि दोस्तों आप लोगों को तो पता ही होगा कि इस साल IPL 2022 में दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस है जो अपना पहला IPL 2022 का सीजन खेलेगी। इस टीम की ओनर शीप CVC कैपिटल्स पार्टनर के पास है। गुजरात टाइटंस गुजरात को Represent करती है। और इनका Home Ground नरेंद्र मोदी स्टेडियम है जिसमें 1 लाख 32 हजार लोग बैठ कर मैच का भरपुर आनन्द ले सकते है। और रोमांचक बात तो यह है कि इस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या है। और इस टीम के कोच आशीष नेहरा हैं। इस फ्रेंचाइजी को हासिल करने के लिए CVC कैपीटल्स पैटनर्स ने 5625 करोड़ रुपए दिए हैं।

(7) दिल्ली कैपिटल्स

साथियों इस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम का ओनर शीप दो कंपनी है। JSW Group और GMR Group के पास है। यह दोनों कंपनियां शुरुआत से एक साथ नही थी। 2008 में GMR Group ने अकेले ही इस टीम को खरीदा था उस समय दिल्ली कैपिटल्स टीम का नाम दिल्ली डेडवल्स था फिर 2008 से 2017 तक इस टीम की ओनरशिप सिर्फ GMR Group के पास ही थी। जबकि 2008 में JSW Group ने 550 करोड़ की राशी चुकाकर इस टीम को 50% का हक जमा लिया था। दिल्ली कैपिटल्स के डारेक्टर पार्थ जिंदल हैं और पार्थ जिंदल ही IPL के नीलामी और कामों को संभालते हैं। दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली सिटी को Represent करती हैं और इनका HomeGround अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम है।

(8) राजस्थान रॉयल्स

दोस्तों राजस्थान रॉयल्स टीम के पांच ओनर है।

  1. राजस्थान रॉयल्स के पहले और सबसे बड़े ओनर टेस्को इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी है जिसके मालिक अमीषा हथी रमानी है जो की राजस्थान रॉयल्स टीम की कुल 44.2% की मालिक है।
  2. इस टीम के दूसरे ओनर है येमर्जिन मीडिया लिमिटेड के मनोज बणाले जो 32.4% हिस्से के मालिक हैं।
  3. इस टीम के तीसरे मालिक हैं अमेरिकन बिजनेस मैन लेसलैन मोर्डाच जो कि इस टीम के 11.7% हिस्से के मालिक हैं।
  4. चौथे हिस्से के मालिक मसूर बिजनेस मैन रियान जो कि इस टीम के 8.7% के मालिक हैं।
  5. राजस्थान रॉयल्स के पांचवे ओनर है पूर्व आस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेनवार्न जो कि इस टीम के 3% हिस्से के मालिक हैं।
  6. राजस्थान रॉयल्स राजस्थान को Represent करती हैं और इसका HomeGround सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम है।

 

(9) पंजाब किंग्स

दोस्तों पंजाब किंग्स के एक नही बल्कि 4 मालिक हैं।

  1. मसूर कंपनी डाबर के डारेक्टर मोहित वर्मन इस टीम के सबसे पहले और सबसे बड़े ओनर है जो कि इस टीम में 46% हिस्से के मालिक हैं।
  2. इस टीम के दूसरे मालिक हैं ब्रिटिश इंडियन के मसूर बिजनेस मैन नेश वाडिया जो कि इस टीम में 23% हिस्से के मालिक हैं।
  3. इस टीम की तिसरी ओनर है बालीबुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा जो कि इस टीम में 24% हिस्से की मालकिन हैं। प्रीति जिंटा नीलामी के समय हर मैच के दौरान टीम के साथ रहती हैं।
  4. इस टीम के चौथे ओनर है अपिजय ग्रुप के चेयरमैन करन पॉल जो की इस टीम में 8% के मालिक हैं।
  5. पंजाब किंग्स पंजाब को Represent करती हैं और इनका HomeGround इंदरजीत सिंह बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम है।

(10) शनराइजर्स हैदराबाद

दोस्तों इस समय शनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओनरशिप Shun TV Network के कलानिथि मारण के पास है। कलानिथि मारण शनराइजर्स हैदराबाद टीम के इकलौते मालिक हैं। 2008 में शनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी की ओनर शीप डेक्कन क्रोनिकल लिमिटेड द्वारा खरीदी गई थी। और उस समय इस टीम का नाम डेक्कन चार्जर्स रखा गया था। लेकिन 2012 में स्टीन की जगह शनराइजर्स हैदराबाद ने ले ली। शनराइजर्स हैदराबाद तेलंगाना को Represent करती हैं। और इनका HomeGround राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है।

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आज का हमारा यह आर्टिकल आप लोगों को जानकारी के लिए बहुत सहायक होगा।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *